श्रीमान रणबीर सिंह तोमर क्षेत्रीय अधिकारी शिक्षा बोर्ड देहरादून आज प्रातः 10:30 बजे लोक पंचायत कार्यालय आये।
उनके द्वारा श्रीमती शीला सिंह(अघ्यक्षा,)जयराम सिंह मेमोरियल शिक्षण एवं नारी उत्थान समिति, रसूलपुर ,विकासनगर (उतराखंड)के माध्यम से कार्यालय लोक पंचायत को 500 मास्क, 24सैनेटाईजर 500ml सहर्ष भेट किये।उन्होंने पुरे कोविड़ काल में लोक पंचायत द्वारा किये गये जनहित कार्यो की समीक्षा की और सराहना की तथा जयराम मेमोरियल सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कामों की गतिविधियां साझी की। जौनसार बावर में अटल आदर्श विघालयों के संचालन के सम्बंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भविष्य में क्षेत्रहित के लिए मेरे लिए जो भी आदेश होगा उसे पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास करुंगा।