आज उत्तराखंड मानवाधिकार सरंक्षण केंद्र द्वारा मानवाधिकार दिवस के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संथाओं द्वारा राज्य में किये जा रहे समाज के उत्थान और विकास के कार्यक्रमों के तहत जनजाति समुदाय जौनसार बावर चकराता के अंतर्गत शिक्षा और नारी सशक्तिकरण हेतु डॉ रणबीर सिंह पूर्व सयुंक्त सचिव सीबीएसई द्वारा स्थापित “ जयराम सिंह मेमोरियल शिक्षण और नारी उत्थान समिति “ के शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया करते हुए मानवाधिकार केंद्र द्वारा होटल डिफ़ोडिल राजपुर रोड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिनव कुमार आईपीएस डीजीपी सुरक्षा उत्तराखंड और पूर्व न्यायाधीश श्री राजेश टंडन जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जनमानस के समक्ष दिया गया।
इस अवसर पर जयराम सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव श्री जयपाल सिंह तोमर ने सम्मान के रूप में समिति के बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर मोमेंटो प्राप्त किया, मुख्य अथिति और मानवाधिकार केंद्र के सचिव डॉ कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि समिति उत्तराखंड के सरकारी और शिशु मंदिर के साथ विद्याभारती द्वारा संचालित विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना करने का कार्य कर रही है, इसमें सबसे बेहतरीन योगदान को सराहा गया, समिति द्वारा विभिन विद्यालयों को दी गई मदद में मुख्य रूप से शामिल राजकीय इंटर कालेज कोरुवा, राजकीय इंटर कालेज डोभालवाला, एसजीआर राजकीय इंटर कालेज सहसपुर , अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नेटवार उत्तरकाशी, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज पुरोला , राजकीय इंटर कालेज मुन्नाखाल टिहरी , कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरुवा कलसी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज डाकपत्थर, गोवर्धन सरस्वती विद्या मन्दिर रेस कोर्स देहरादून, धालीपुर देहरादून आदि मुख्य शामिल हैं, समिति द्वारा कई अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में कोविड के दौरान विभिन्न प्रकार की समाज के लिए मदद का भी कार्य किया गया ।